फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए बस स्टैंड चौक का नाम श्रीराम चौक रखने की मांग

Tue, 09 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01 नपा चेयरमैन प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते सदस्य
विज्ञापन
महम। स्थानीय नए बस स्टैंड चौक का नाम श्रीराम चौक करने की मांग उठने लगी है। इसी कड़ी में कई संस्थाओं ने नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन फतेह सिंह पवार को ज्ञापन सौंपकर यह मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि नए बस स्टैंड वाले चौक का नाम श्री राम चौक करके वहां से श्री राम धर्मशाला तक जाने वाले मार्ग का नाम भी श्री राम मार्ग रखना चाहिए। नामकरण की मांग करने वालों में महम की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में शामिल पंचायती रामलीला क्लब, नामदेव रोहिल्ला समिति, जन जागृति अधिकार मंच, भारत विकास परिषद, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, सनातन धर्म रामलीला क्लब, श्री कृष्ण गोविंद भगवत धाम, आदर्श राम लीला क्लब, युवा अग्रवाल सभा, सेठ श्री माईदयाल नंबरदार निशुल्क सेवा केंद्र के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें