फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों के एमडीयू में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग

Wed, 07 Jan 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33...लघु सचिवालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिलने पहुंचा एमडीयू छात्र संघर्ष समिति का प्रतिनिध - फोटो : गंध कुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन के लिए मौजूद कंबोडिया के अनुयायी।
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात कर उनके समक्ष अपना पक्ष रखते हुए विवि में छात्रों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल की एसडीएम की मध्यस्थता से उपायुक्त से उनके कार्यालय में कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की उपस्थिति में बातचीत हुई।
विज्ञापन

समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एमडीयू प्रशासन ने छात्रों के कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकें। इस मामले में कुलसचिव ने शपथ पत्र देने की बात रखी। छात्रों ने उपायुक्त से कहा कि सांविधानिक रूप से धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिया सकता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि गरिमा में रहकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सांविधानिक प्रतिनिधित्व आरक्षण नीति को रोस्टर रजिस्टर के अनुसार लागू किया जाए। इस पर उपायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को कुलाधिपति व मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन उचित सांविधानिक कार्रवाई के लिए भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

साथ ही तय समय सीमा में छात्रों के प्रवेश प्रतिबंध के आदेश शपथ पत्र लेकर निरस्त करने की भी अपील की। प्रतिनिधिमंडल में विक्रम सिंह डुमोलिया, प्रदीप मोटा, अमित कुमार पिलानी, दिनेश कुमार कांगड़ा, हिमांशु देशवाल, कपिल फौजी, सुधीर कुमार सहारन, सुनील नेशी, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें