फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षक विकास केंद्र के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Sat, 13 Apr 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। डॉ. आंबेडकर टीचर्स एसोसिएशन एमडीयू ने बाबा साहेब की प्रतिमा कैंपस में शिक्षक विकास केंद्र के सामने पार्क में लगवाने की आवाज उठाई है। इस संबंध में विवि प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बैठक कर सभी ने शिक्षक संघ कार्यालय के सामने प्रतिमा लगाने पर एतराज जताया।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर टीचर्स एसोसिएशन व एमडीयू टीचर्स एसोसिएशन ने विवि प्रशासन के नकारात्मक रवैये की घोर निंदा की है। दोनों एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 29 अगस्त 2023, 10 जनवरी 2023, और 21 जनवरी 2023 के माध्यम से प्रतिमा की स्थापना शिक्षक विकास केंद्र के सामने करने की मांग रखी जा चुकी है। बाबा साहेब की प्रतिमा एक ऐसे गरिमामयी स्थान पर लगाई जानी चाहिए, जिससे शिक्षकों, विद्यार्थियों व समाज के सभी वर्गों काे प्रेरणा मिले, जबकि विवि प्रशासन शिक्षकों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
शिक्षकों की मांग के विपरीत बाबा साहेब की प्रतिमा शिक्षक संघ के कार्यालय के सामने लगाई जा रही है। इससे शिक्षक वर्ग आहत है। विवि प्रशासन का मानना है कि शिक्षक विकास केंद्र के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना से पार्क व केंद्र की शोभा खराब होगी। संविधान निर्माता के प्रति इस प्रकार की मानसिकता की शिक्षक संघ भर्त्सना करता है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से पुनः अनुरोध करता है कि बाबा साहेब की प्रतिमा केंद्र के सामने स्थापित की जाए। ऐसा नहीं होने पर शिक्षक संघ विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार के इस नकारात्मक कदम का विरोध करेगा। बैठक में मडूटा प्रधान डॉ. विकास सिवाच, प्रो. राजपाल, प्रो. गोविंद सिंह, डॉ. बिमला, डॉ. सौरभ कांत, डॉ. गुरदयाल सिंह, डॉ. नीटू, डॉ. जगदीप दहिया, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार समेत अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें