फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नफे सिंह राठी हत्याकांड से जल्द पर्दा उठाने की मांग

Mon, 01 Apr 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड की गुत्थी को जल्द सुलझाने की मांग कार्यकर्ताओं ने की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने बेठक की और सरकार की लचर कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ताओं व नफे सिंह राठी समर्थकों ने कहा कि नफे सिंह राठी व उनके समर्थक जयकिशन दलाल की हत्या की वारदात को बीते एक महीने से अधिक का समय हो चुका है मगर पुलिस असल हत्यारों, साजिशकर्ताओं और हत्या के पीछे के राज उजागर करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेताया कि जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा नहीं उठाया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हथियारबंद बदमाशों ने 25 फरवरी को बराही रेलवे फाटक के पास इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस गोली कांड में उनके समर्थक जयकिशन दलाल की भी मौत हो गई थी। जबकि उनके निजी सुरक्षा कर्मी संजीत और चालक संजय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल चालक राकेश की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें