रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई की ओर से बुधवार को बैठक की गई। इसमें इकाई प्रधान शंभू टांक ने डोर टू डोर कूड़ा उठान एजेंसी के 42 कर्मियों को ड्यूटी पर लेने की मांग उठाई। शंभू ने बताया कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान मानी की 16 मांगों में हड़ताल के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने पर भी सहमति दी गई थी लेकिन अब तक रोहतक में इन 42 कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया है। इस मामले में वीरवार को संयुक्त आयुक्त से मिला जाएगा। संवाद