फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा की प्रदेश इकाई ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की है। अग्रवाल समाज पिछले लंबे समय से अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग करता रहा है। हरियाणा सरकार ने तो पिछले लंबे समय से इस जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया एक ईंट के संदेश के साथ पूरी दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। उनके राज्य में जो भी जरूरतमंद बसने के लिए आता था उन्हें अग्रोहा का हर परिवार एक रुपया एक ईंट देकर अपना बराबर का बना लेता था। ईटों से जहां वह जरूरतमंद अपना मकान बना लेता था वही रुपयों से अपना काम धंधा शुरू कर लेता था। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। उन्होंने अपनी शासन प्रणाली में इस नई व्यवस्था को जन्म दिया। वह एक ऐसे अहिंसा के पुजारी थे जिनके राज्य में रहने वाली जनता के दिलों में समानता का भाव कूट-कूट कर भरा जाता था और दान देने की प्रवृत्ति का समावेश किया जाता था जिसके चलते जनता में हमेशा समाज सेवा की प्रवृति प्रबल रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें