फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमए पॉलिटिकल साइंस में सीट बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Jul 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11-एमडीयू के पॉलिटिकल साइंस विभाग में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एमए पॉलिटिकल साइंस विभाग में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र नेता दिनेश कांगड़ा के नेतृत्व में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों ने कहा कि पॉलिटिकल साइंस विभाग में हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं लेकिन सीमित सीटों के कारण कई योग्य एवं मेधावी अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर नहीं मिल पाते है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य और उच्च शिक्षा के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए एमए पॉलिटिकल साइंस विभाग में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। दिनेश कांगड़ा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मांग पर जल्द कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर रोहित टाकिया, दीपक बोहर, गुलाब भालोट, अमनदीप नागर, अरविंद, साहिल राठी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें