08सीटीके36... फोटो 02 महम में बैठक करते कर्मचारी। संवाद
महम। जलघर में कर्मचारी यूनियन के राज्य उपप्रधान धर्मराज घणघस की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने बैठक की। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में 30 जुलाई को उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन की समीक्षा की गई। बताया कि कर्मचारी संगठन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर कई बार पत्राचार कर चुका है। जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान विकास फरमाना ने बताया कि विभाग में लगभग 18-19 सालों से सैकड़ों कर्मचारी दस हजार रुपये में जोखिम भरे कार्य कर रहे हैं। हजारों कर्मचारी एचकेआरएन में मामूली वेतन पर कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जय भगवान अहलावत, कोषाध्यक्ष जय भगवान शर्मा, सचिव बिजेंद्र शर्मा, सुभाष खरकड़ा, दिनेश, वकील, संदीप पांचाल, नवीन, रजनीश मदीना, बल्ला निंदाना, जगत, राजेश राठी, धर्मवीर खेड़ी आदि मौजूद रहे।