सांपला। इलाके में मानसून सक्रिय हो गया। बुधवार दिन और रात तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वही अच्छी बारिश को देख किसानों के चेहरे भी खुश हो गए। इस बारिश से धान के अलावा अन्य फसलों में भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। वहीं उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत मिली है। गुरुवार को भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।मौसम बाकी माने तो शुक्रवार को भी बारिश होने के संभावना जताई ठीक है। वहीं बारिश की वजह से कस्बे में कई रास्तों पर पानी भर गया। सांपला झज्जर मार्ग पर करीब दो-दो फुट पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । इसके अलावा नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भी पानी भरा हुआ है। वहीं नई अनाज मंडी के सामने सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ी। सावन महीने में दो बार हुई अच्छी बारिश है किसान खुश हैं। क्योंकि जुलाई महीने में एक बार भी अच्छी बारिश नहीं होने के कारण धान के अलावा अन्य फसलों पर भी संकट छा गया था। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस बारिश की वजह से तालाब भी पानी से भर गए हैं