फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघ की बैठक बुधवार को यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सुनील अहलावत ने की। इसमें कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं का पत्र रोडवेज महाप्रबंधक को दिया। इस मौके पर प्रधान सोनू हुड्डा, दीपक हुड्डा, संदीप सिंघवा, जसवंत,ओमप्रकाश, सुनील, पवन, मनीष अहलावत, राजेश, सुरेंद्र, अशोक हुड्डा, संजय, सतेन्द्र, संदीप मलिक, जोगेंद्र और प्रहलाद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं कर्मचारियों की मांगें :-
किलोमीटर स्कीम की बसों को स्थानीय रूट पर लगाया जाए। कार्य का निरीक्षण करने के लिए किसी मुख्य निरीक्षक और ड्यूटी क्लर्क मुख्य कर्मचारियों व उपनिरीक्षक को लगाया जाए। डिपो में असहाय कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी कर्मचारियों की ड्यूटी वरिष्ठता के आधार पर लगाई जाए। बस स्टैंड परिसर से पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लगाकर कटे हुए पेड़ों की जगह पर पौधरोपण किया जाए। कर्मचारियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड परिसर में लोकर की व्यवस्था की जाए। चण्डीगढ़, सोनीपत, जींद, गोहाना मार्गों पर रात्रि ठहराव सेवा पुन: बहाल की जाए। ई-टिकटिंग मशीनों में चार्जिंग की समस्या हो रही है, इस समस्या का भी समाधान हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें