फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्पेशल बसों को वाया स्टैंड चलाने की मांग

Thu, 02 Oct 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29 जतिन अहलावत, खरकड़ा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महम से एमडीयू और एमडीयू से महम की ओर चलाई जा रहीं छात्राओं की बसों को लेकर यात्री वाा बस स्टैंड चलाने की मांग कर रहे हैं। महम के यात्रियों का कहना कि बस स्टैंड पर यात्री इंतजार करते रहते हैं जबकि छात्राओं के लिए चलाई जा रहीं 20 बसों में उनकी संख्या कम होती है। शहर में महम के अलग-अलग से गांव से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों ने बसों की कमी के लिए तीन से अधिक बार शिकायतें दीं जिसका हल अभी तक नहीं हुआ है।
महम यात्रियों के लिए सामान्य बस समय पर नहीं मिल रही है। सामान्य बस कम होने से यात्रियों को भीड़-भाड़ व छतों पर सवार होकर सफर करना पड़ता है। वहीं, छात्राओं के लिए चलाई जा रही बसों में उनकी संख्या कम नजर आती है। महम के छात्र इन बसों में सामान्य रूप से कॉलेज, एमडीयू से वाया बस स्टैंड से चलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

-
यात्रियों की शिकायत मिली है। इसके लिए यातायात शाखा में शिकायत भेज दी गई है। यात्रियों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज


बसों की कमी से यात्रियों को सुबह-शाम बसें नहीं हैं। कॉलेज में आते समय छात्राओं के लिए अधिक बसें चलाई गई हैं। कॉमन बस यात्रियों के लिए नहीं है। तीन बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं है।
विज्ञापन

-जतिन अहलावत, खरकड़ा।

-
यात्रियों के कॉमन बस न के बराबर है। छात्राओं के लिए खाली बस चलाई जा रही है। पास धारक विद्यार्थी निजी बस में सवार हो जाए तो चालक किराया वसूलते हैं। कॉमन बसों को स्टैंड से चलाया जाना चाहिए।

- आशीष, मदीना

29 जतिन अहलावत, खरकड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें