फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पं. हेमचंद्र वैज्ञानिक के साहित्य पर शोध की मांग

Sun, 28 Apr 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीहा स्कूल में आयोजित पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति समारोह में विजेताओं के साथ आयोजन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव करनावास में जन्मे साहित्यकार पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक की पुण्यतिथि पर गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काव्य पाठ व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य और साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन


गोष्ठी में रचनाकार हेमचंद्र वैज्ञानिक के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समाज एवं साहित्य के लिए प्रेरक बताते हुए साहित्य पर शोध की मांग की गई। नाहड़िया ने उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। रेडियो सिंगर दलबीर ''फूल'' और कैलाश भारद्वाज ने उन पर केंद्रित काव्य पाठ किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवालिक सदन की अंशु यादव, अरावली सदन की सीमा तथा नीलगिरि सदन की महक विजेता रहीं। जूनियर वर्ग में नीलगिरि सदन की प्रिया, हिमालय सदन की क्षमा तथा अरावली सदन की सीमा ने बाजी मारी।
छठी कक्षा के छात्र बलदेव को काव्य पाठ में विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी, अदिति, मुस्कान, प्रिया, दिव्या तथा महेश सर्वश्रेष्ठ रहे। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक हरपाल सिंह, सीमा देवी, शशि कपूर, लक्ष्मी यादव, अनुराधा चौहान तथा प्रियंका ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें