रोहतक। कई गांवों के किसानों ने काहनौर माइनर में सिंचाई का पानी देने की मांग की है। आवल गांव निवासी किसान कृष्ण लाल, सोनू पंच, रोहतास, लीलू पटवापुर, कश्मीरी लाल मल्होत्रा लाहली व श्रीभगवान भाली गांव आदि किसानों का कहना है कि काहनौर माइनर में नहर का पानी 45 दिन बाद 1 सप्ताह के लिए आता है। नहर में इतना कम पानी छोड़ते हैं कि किसान अपने खेतों में पानी देने जाता है तो सारी रात पानी देने पर एक कनाल भी नहीं भरती। उनका कहना है नहर में जरूरत के अनुसार समय पर पर्याप्त नहरी पानी छोड़ा जाए। संवाद