फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्थायी भर्ती की मांग, नपा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14-कच्चे कर्मचारियों काे पक्का करने व स्थायी भर्ती स​हित तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने व स्थायी भर्ती सहित तमाम मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। दाेपहर बाद किए गए प्रदर्शन से पहले सभी कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए।
सभी ने अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन सचिव राकेश चावरिया ने कियाा। इसके बाद सभी कर्मचारी इकाई प्रधान शंभू टाक की अगुवाई ने प्रदर्शन करते हुए कैनाल रेस्ट हाउस चौक की ओर बढ़े और वहां कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बतरा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने विधायक से विधानसभा सत्र में उनकी मांग पुरजोर तरीके से उठाने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में जींद में हुए कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी जो अब तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रुप डी में तमाम नौकरियां सरकार की ओर से निकाली जा रही हैं लेकिन सफाईकर्मी की पोस्ट ग्रुप डी में नहीं निकाली गई है। इससे युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहर में 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी लगाया जाना चाहिए। इस दौरान अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें