फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो व्हीकल जोन में चार पहिया वाहनों की इंट्री की मांग

विज्ञापन
शांत मई चौक पर जाम लगाते व्यापारियों को समझाते पुलिस के अधिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में सिविल रोड पर झज्जर टी प्वाइंट से कच्चा बेरी मोड़ तक नो व्हीकल जोन में चार पहिया वाहनों की इंट्री की मांग को लेकर शनिवार दोपहर व्यापारी सड़क पर उतर आए। किला रोड, रेलवे रोड व सिविल रोड के व्यापारियों ने शांतमई चौक के पास 15 मिनट तक सड़क जाम किए रखा।
विज्ञापन

दोपहर को व्यापारियों के साथ बैठक व शाम को एसपी से बातचीत के बाद तय हुआ कि व्यापारी पुराने गवर्नमेंट स्कूल के सामने जिस दिन पार्किंग तैयार करवा देंगे, उसी दिन पुलिस कारों को नो व्हीकल जोन में इंट्री की अनुमति देगी। शर्त यह रहेगी कि अगर कार बाजार में सड़क पर खड़ी होती है तो उसका पुलिस चालान काटेगी।
नवरात्र शुरू होने के साथ बाजारों में भीड़ बढ़ गई थी। इसके चलते शांतमई चौक से कच्चा बेरी रोड के मोड़ तक जाम लग रहा था। इसके चलते पुलिस ने इस मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया। सुबह से शाम तक केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके लिए झज्जर टी प्वाइंट व पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थायी नाके लगा दिए गए। चार पहिया वाहनों को एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुजारा जा रहा है। लोग अपनी कार अग्रसेन पार्किंग में खड़ी करके नीचे सीढ़ियों के रास्ते बाजारों में आते हैं। व्यापारियों का कहना है कि इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। क्योंकि ग्राहक बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी बोले, एक माह पहले रोड बंद करना नहीं उचित
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रेेलवे रोड, किला रोड, शौरी मार्केट व सिविल रोड के व्यापारी शांतमई चौक के नजदीक एकत्रित हुए और सड़क जाम कर दी। मामले की सूचना पाकर ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर जाम खुलवाया। तय हुआ कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी मुख्यालय से उनके कार्यालय में मिलेगा। डीएसपी से मिलने पहुंचे रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी, किला रोड के प्रधान सुनील बांड्रा, सिविल रोड के व्यापारी वरूण जैन, विमल अरोड़ा, राज कुमार चावला, रजत वालिया, सोमनाथ पाहवा, नरेश सैनी, योगेश व मनोज जैन ने डीएसपी को बताया कि थ्री और फोर व्हीलर की एंट्री को बंद करने से व्यापार ठप हो गया है। ऐसे में रूट को डायवर्ट न किया जाए। डीएसपी ने आधा घंटे चली बैठक में व्यापारियों से सुझाव मांगे। एसपी से बात कर उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया।
व्यापारियों ने किया 20 हजार रुपये चंदा एकत्रित, समतल करवाएंगे गवर्नमेंट स्कूल के सामने की पार्किंग
शनिवार शाम को एसपी उदय सिंह मीना व्यापारियों के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के सामने पार्किंग स्थल बनाया है, जो काफी दूर है। अग्रसेन पार्किंग में मात्र 150 कारों के खड़े होने की जगह है। ऐसे में गवर्नमेंट स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान में पार्किंग बनाई जाए, लेकिन वहां की जमीन उबड़-खाबड़ बनी हुई है। आखिर में तय हुआ कि व्यापारी अपने स्तर पर चंदा एकत्रित करके पार्किंग को समतल कराएंगे। इसके लिए व्यापारियों ने 20 हजार रुपये चंदा भी एकत्रित कर लिया। इसके लिए एक बुलडोजर संचालक से भी बात हो गई।
वर्जन-
व्यापारियों ने मांग रखी थी कि नो व्हीकल जोन में झज्जर टी प्वाइंट व कच्चा बेरी मोड़ पर फोर व्हीलर को प्रवेश की अनुमति दी जाए। वाहन खड़े करने के लिए व्यापारी अपने स्तर पर गवर्नमेंट स्कूल के सामने पार्किंग तैयार करवाएंगे। जिस दिन पार्किंग तैयार हो जाएगी, उस दिन कारों को इंट्री दे दी जाएगी। तब तक दो पहिया वाहन ही अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉक्टर रवींद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें