संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीएससी समाज की बैठक धारुहेड़ा चुंगी के पास वाल्मीकि आश्रम हुई। इसमें समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व आरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रधान विजय सिंह इंदौरा ने कहा कि समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार का आभार जताया है। हर वर्ष 1 अगस्त को वंचित अनुसूचित जाति अधिकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि कुछ लोग जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर डीएससी आरक्षण का दुरुपयोग कर रहे हैं। समाज ने इसका कड़ा विरोध किया और सरकार से मांग की कि जिन्होंने गलत तरीके से जाति के सर्टिफिकेट बनवाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर डीएससी ब्लॉक रेवाड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
प्रधान बदलूराम, उपप्रधान सुरेंद्र खरेरा, महासचिव सज्जन बागड़ी, कोषाध्यक्ष कुलदीप सरोहा, प्रेस सचिव मनोज कुमार,समन्वयक उमराव सिंह,
संरक्षक धर्मेंद्र मोरवाल को बनाया गया है।