फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 12 Jun 2026 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। यूथ ऑर्गेनाइजेशन फॉर डेवलपमेंट एंड हेल्थ अफेयर्स ने जिले के निजी विद्यालयों में प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें पढ़ाए जाने के मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में संस्था ने शुक्रवार को डीडीपीओ राजपाल चहल को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस विषय में शिक्षा मंत्री, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को पहले भी कई शिकायतें भेजी जा चुकी हैं लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि कई निजी विद्यालय मानकों के विपरीत निजी प्रकाशकों की किताबें लगाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि एक स्वतंत्र निरीक्षण समिति गठित कर विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाए। संस्था ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावकों और विद्यार्थियों के हित में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें