फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव शुरू

Thu, 30 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 20 सिजेरियन ऑप्रेशन के बाद स्वस्थ नवजात के साथ चिकित्सकों की टीम। प्रवक्
विज्ञापन
मंडी अटेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव सेवा सुलभ हो गई है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव के दिशा निर्देशन में वीरवार को एक और सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव करवाया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु शर्मा, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. प्रियंका जांगड़ा व डॉ. हिमांशी शामिल रहीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के कुशल सुपरविजन में गांव गुजरवास निवासी आरती ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस कार्य में नर्सिंग ऑफिसर वर्षा वर्मा व धर्मेंद्र कुमार की प्रेरक भूमिका रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सिजेरियन ऑपरेशन का दूसरा सफल प्रसव है, जो अस्पताल की चिकित्सा टीम की कुशलता और समर्पण को दर्शाता है। इससे पूर्व अगस्त माह में गांव बोचड़िया निवासी सोनू ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें