फोटो 72: एनसीआर माइनर में डूबे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम।
बादली। एनसीआर माइनर में नहाने के लिए उतरा एक युवक नहर में डूब गया। 19 वर्षीय युवक दिल्ली का बताया गया है जो कि अपने एक साथी के साथ नहाने के लिए आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को निकालने के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
दिल्ली के पालम निवासी कुणाल पुत्र भगवान माइनर में नहाने के लिए उतर गया। कुणाल का पैर गहरे पानी में फिसल गया। कुणाल के साथ उसका एक साथी भी था जिसने कुणाल को डूबता देख शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया। लेकिन कुणाल देखते ही देखते डूब गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश जारी की। युवक की पहचान दिल्ली के पालम निवासी कुणाल के तौर पर हुई। कुणाल की तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को बुलाया गया। दिनभर टीम कुणाल की तलाश में जुटी रही लेकिन तलाश नहीं किया जा सका। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि कुणाल की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार कुणाल के परिजनों को सूचना दी गई जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
।