फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली नहीं होगी दूर, डिपो के पास बीएस-6 श्रेणी की बसें भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक नवंबर से बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी की बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इससे गुरुग्राम, नजफगढ़ जैसे रूट प्रभावित होने की आशंका है। अभी तक रोहतक डिपो से बीएस-6 बसों समेत बीएस-4 बसें भी दिल्ली की तरफ चलाई जा रही है। डिपो से 26 बसें दिल्ली की तरफ यात्रियों को लेकर जाती है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के साथ एनसीआर और छह प्रदेशों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6 बसें ही प्रवेश कर सकेंगी। इस निर्णय के मुताबिक 30 जून 2026 तक दिल्ली एनसीआर में सभी डीजल बसों पर प्रतिबंध लगेगा। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी।
रोडवेज डिपो से रोजाना दिल्ली आईएसबीटी तक 16 बसें जाती हैं। इनमें 11 बसें बीएस-6, 5 बसें बीएस-4 की हैं। वहीं गुरुग्राम की तरफ नजफगढ़ से होते हुए 10 बसें रोजाना जाती हैं। इनमें से 4 बसें बीएस- 6 तो छह बसें बीएस-4 श्रेणी की हैं। एक नवंबर को नई व्यवस्था लागू होने पर अन्य रूट पर चलने वाली बीएस-6 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया जाएगा। दिल्ली चलने वाली बीएस-4 को बसों की इन रूट पर लगा दिया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी इंस्पेक्टर द्वारा अलग से रोस्टर भी तैयार करवाया जा रहा है। विभाग का दावा है कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बाक्स
रोडवेज डिपो में अलग-अलग श्रेणी की है 171 बसें
रोडवेज डिपो में कुल 171 बसें है, जिनमें से बीएस-3 श्रेणी 63 बसें,बीएस-4 की कुल 32 बसें है, बीएस-6 की 30 बसें है। किलोमीटर स्कीम की भी डिपो में 46 बसें है। इनमें से 16 बसें दिल्ली के आईएसबीटी तक जाती है, और दिल्ली के नजफगढ़ से होते हुए गुरुग्राम के लिए भी रोजाना डिपो से 10 बसें निकलती हैं। जिनमें से चार बसें इस रूट पर बीएस-4 की निकलती है। जल्द ही इन बसों को बदलकर बीएस-6 चलवाई जाएंगी।
बाक्स
नवंबर माह में डिपो को बीएस-6 की मिलेगी 7 नई बसें
रोडवेज डिपो को नवंबर माह में बीएस-6 58 सीटर सात नई बसें मिलने जा रही हैं। इन्हें सिरसा, धार्मिक और दिल्ली के रूट पर चलाया जाएगा। इससे पहले अक्तूबर के पहले माह में डिपो को पांच नई बसें मिल चुकी है। 2013 मॉडल की तीन पुरानी बसें भी एक नवंबर से कंडम होने जा रही है। उनकी जगह नई बसों को इनके रूट पर लगा दिया जाएगा।
वर्जन
मुख्यालय से इस संबंध में पत्र आ चुका है। दिल्ली रूट पर बीएस-6 बसें चलाने के लिए डिपो के पास पर्याप्त बसें है। बीएस-4 बसें जो दिल्ली के रूट पर चल रही है, उनकी जगह बीएस-6 को लगाया जाएगा। विभाग की ओर से इसका अलग से रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाॅप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें