फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला टेनिस में दिल्ली विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में आयोजित नॉर्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में दिल्ली विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को वॉकओवर मिलने के कारण अगले दौर में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब विश्वविद्यालय ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली को 2-0 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। एमडीयू रोहतक की टीम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को 2-0 से पराजित किया। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। टेनिस कोच श्रवण कुमार ने बताया कि रोमांचक मुकाबले हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें