फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली पुलिस के सिपाही का शव लॉक कार में मिला

विज्ञापन
28-सांपला के नजदीक कार में दिल्ली पुलिस के सिपाही का शव मिलने के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक/सांपला। ड्यूटी के बाद घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही झज्जर जिले के आसौदा निवासी सुधीर (35) का शव सोमवार सुबह सांपला के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मिला। कार लॉक थी। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक या दम घुटने से मौत हुए है। हालांकि, विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
पुलिस के मुताबिक सुधीर 2012 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता का निधन हो चुका था। परिवार में मां, पत्नी व दो बच्चे हैं। बेटी आन्या 13 तो बेटा विहान 6 साल के हैं। फिलहाल सुधीर दिल्ली के आदर्श नगर थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले उसकी ड्यूटी कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लगी थी। रविवार शाम को वह घर के लिए निकले थे लेकिन 11 बजे के बाद उन्होंने फोन कॉल्स को रिसीव नहीं किया। रातभर परिजन उन्हें ढूंढते रहे।
सोमवार सुबह सात बजे उसकी आई-20 कार सांपला के पास होटल के नजदीक खड़ी मिली। सूचना मिलने के बाद सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की तो वह उसमें मृत मिले।
....
सुधीर का एक पैर सीट पर और दूसरा स्टीयरिंग के पास था
एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाकर पुलिस ने लॉक कार की खिड़की को खोला। जांच में मिला कि सुधीर का एक पैर ऊपर की तरफ सीट पर था जबकि दूसरा स्टीयरिंग के पास। पास में पानी की खाली बोतल रखी थी। शक जताया जा रहा है कि सुधीर की मौत हार्ट अटैक या दम घुटने से मौत हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल हार्ट अटैक या दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। -एसआई प्रदीप कुमार, प्रभारी, थाना सांपला

28-सांपला के नजदीक कार में दिल्ली पुलिस के सिपाही का शव मिलने के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें