फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सिपाही परमिंदर सिंह (48) ने वीरवार रात को राजेंद्रा कॉलोनी स्थित मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय उसकी पत्नी बच्चों सहित रिश्तेदारी में गई हुई थी। सिटी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत रोड स्थित आसन गांव निवासी प्रमिला ने बताया कि उसके पति परमिंदर सिंह पहले फौज में नौकरी करते थे। फौज से रिटायर्ड होने के बाद सिपाही के तौर पर दिल्ली पुलिस में भर्ती हो गए। अब उनकी ड्यूटी नरेला स्थित एनआईए पुलिस स्टेशन में थी। वीरवार को वह दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे वापस आई तो परमिंदर अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी। सुखपुरा पुलिस चौकी से हवलदार प्रदीप गुलिया मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पीजीआई पहुंचाया। साथ ही शुक्रवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज किए गए। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सिपाही की पत्नी का कहना है कि उसका पति मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें