फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली मेट्रो की बाइक टैक्सी शुरू, महिलाओं के लिए खास सुविधा

Wed, 13 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 65 : बाइक राड्स को हरी झंडी दिखाते डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों की सुविधा के लिए अब डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने बाइक टैक्सी सर्विस भी शुरू कर दी है। इसके तहत महिलाओं के लिए अलग बाइक टैक्सी की सुविधा दी गई है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारिक मोबाइल ऐप मोमेंटम (दिल्ली सारथी 2.0) से ही लोग बाइक टैक्सी बुक कर सकेंगे। बुकिंग के लिए लोगों को कई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार ने लांच की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके तहत लोग दो तरह की बाइक टैक्सी की बुकिंग करवा सकेंगे। इसमें पहला शी राइड्स महिलाओं के लिए और राइडर सभी यात्रियों के लिए है। शी राइड्स बाइक टैक्सी महिलाएं चलाएंगी। यह महिला यात्रियों को अपनी सुविधानुसार और सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचाने की सहूलियत देगी। साथ ही इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।



बेहतर होगी लास्ट माइल कनेक्टिविटी

डीएमआरसी के अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि मेट्रो की ओर से शुरू की गई बाइक टैक्सी का लाभ सबसे पहले महिला सुरक्षा को मजबूत करना है। साथ ही लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो स्टेशनों पर बाइक टैक्सियां भी उपलब्ध हैं। इस बेड़े में शामिल सभी बाइक टैक्सी इलेक्ट्रिक हैं। ऐसे में ये कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करेंगी।
विज्ञापन




10 रुपये होगा इसका न्यूनतम किराया

शी राइड्स में महिला ड्राइवर ट्रेंड और वेरिफाइड होंगी। सुविधाजनक बुकिंग के लिए बाइक टैक्सी की बुकिंग मोबाइल ऐप से हो सकेगी। सभी बाइक में जीपीएस रहेगा। न्यूनतम किराया 10 रुपये, इसके बाद पहले दो किलोमीटर के लिए 10 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। आगे के सफर के लिए 8 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा।



इन मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

यह बाइक टैक्सी 12 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी। इनमें द्वारका सेक्टर-21, द्वारका सेक्टर-10, सेक्टर-14, द्वारका मोड़, जनकपुरी पश्चिम, उत्तम नगर ईस्ट, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और पालम शामिल हैं। इन स्टेशनों पर सुबह 8 से रात 9 बजे के बीच 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में कुल 50 शी राइड्स और 150 राइडर संचालित होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस सर्विस का दायरा जल्द ही बढ़ाया जाएगा। अगले एक महीने में 100 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर और तीन महीने में 250 स्टेशन इसके तहत कवर होंगे। तीन महीने में इनकी संख्या एक हजार के पार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें