फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे हादसा : हिमाचल के कांगड़ा का रोड रोलर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे के आरोपी रोड रोलर चालक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी नरेश को बरोदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे गोहाना कोर्ट में पेश किया जहां से जमानत मिल गई। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के घर पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की।
शनिवार को कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष घिलौड़ कलां निवासी बलवान सिंह रंगा के बेटे सोमबीर उर्फ मोनू के साथ गांव के ही अंकित, लोकेश व दीपांकर उर्फ बबलू कार में सवार होकर दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए घर आ रहे थे। रूखी गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार की सड़क निर्माण के लिए खड़े रोड रोलर से टक्कर हो गई थी। हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई थी। इस संबंध में सोनीपत के बरोदा थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनसिटी के बाद घिलौड़ कलां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक बीबी बतरा, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा सोमवार दोपहर पहले कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा के आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने भी पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। इसके बाद घिलौड़ कलां गांव में अंकित, बबलू व लोकेश के परिजनों से मिले और सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें