फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जम्मू कश्मीर को हरा दिल्ली ने जीती नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दिवान। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
सोनीपत। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा और ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड की तरफ से मामचंद क्रिकेट ग्राउंड, सोनीपत में चल रहे दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया जिसमें दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को 68 रन से हराकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 198 रन बनाए। अंशुल ने नाबाद 77 रन की पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम 130 रन रन पर ही ऑलआउट हो गई। दिल्ली की ओर से सुरजीत ने 3 विकेट लिए।
फाइनल मैच में अंशुल को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब तथा सुरजीत को बेस्ट बॉलर चुना गया। कमल दिवान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का यह जोश और जुनून सिद्ध करता है कि प्रतिभा किसी शारीरिक अक्षमता की मोहताज नहीं होती है। मैदान पर इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन न केवल सराहनीय है बल्कि हम सभी के लिए प्रेरणादायक भी है।
डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के सचिव दिनेश सैन से अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर रवि आनंद, मनोज दत्त, पदम चौहान, सचिन कुमार, विश्व वर्धन भाटी, प्रवेश सैन आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें