फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला टेनिस टूर्नामेंट में दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के खेल परिसर में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चरण के मुकाबले बुधवार को खेले गए जिनमें दिल्ली विवि ने सीसीएसयू मेरठ को 2-0 से और पंजाब विवि चंडीगढ़ ने एमडीयू यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




फाइनल मुकाबला वीरवार को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच खेला जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए एमडीयू रोहतक और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
बुधवार के मुकाबलों की मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर निदेशक खेल डॉ. शकुंतला बेनीवाल, सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नफीस अहमद, टेनिस कोच श्रवण कुमार सहित अन्य खेल अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें