फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारत भूषण बतरा के नेतृत्व में केरल पहुंचा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
31सीटीके24...केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात करते हरियाणा सरकारी आश्वासन समिति के
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति की टीम केरल के शैक्षणिक दौरे पर गई है। विधायक भारत भूषण बतरा के नेतृत्व में रवाना हुए इस प्रतिनिधिमंडल ने केरल के बजट सत्र के दौरान वहां की विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन किया, साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से भी मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन

बुधवार को केरल विधानसभा के बजट सत्र में हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति में शामिल विधायकों के दल ने भाग लिया। उन्होंने केरल सरकार की ओर से विभिन्न मदों में जारी किए जा रहे बजट पर भी जानकारी हासिल की। हरियाणा से गए प्रतिनिधिमंडल ने केरल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर व नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन से मुलाकात कर मौजूदा राजनीति व विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा आगमन पर हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन किया।
विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि हरियाणा की पहचान दूध-दही के खाने से रही है। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनी सरकार ने हरियाणा को खेलों के क्षेत्र में विश्वव्यापी नई पहचान दी। हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर पूरे विश्व पटल पर छाए हुए हैं। विधायक ने कहा कि धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में भी हरियाणा अहम स्थान रखता है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री को भी हरियाणा आगमन का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में ही मौजूद सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर विधायक आफताब अहमद, बलबीर वाल्मीकि, इंदुराज नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें