फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी स्वयं अपने समर्थकों को सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने बताया है कि उनको जैसे ही कोरोना का प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिया तो उन्होंने अपनी जांच करवाई है। वह होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही उन्होंने अपील की है कि पिछले दिनों जो भी उनके संपर्क में आए हैं वह भी अपनी जांच करवा लें और स्वयं को आइसोलेट कर लें। इससे पहले सांसद ने ट्वीट कर भिवानी खनन हादसे पर सवाल पूछा है कि मारे गए लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है । उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मुआवजे देने की मांग करने के साथ दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही सांसद ने माता वैष्णों देवी मंदिर में हुई भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें