फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपाली बनीं न्यूक्लियर साइंटिस्ट, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र तमिलनाडु में तैनाती

विज्ञापन
माता-पिता और भाई के साथ दीपाली दहिया। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा की बेटियां आज साइंटिस्ट, भारतीय सेना से लेकर सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। ऐसी ही एक बेटी है, दीपाली दहिया जो की मूल रूप स सोनीपत जिले के मटिंडू गांव से है। जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम तमिलनाडु में न्यूक्लियर साइंटिस्ट बनकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

12वीं कक्षा से ही दीपाली को केमिस्ट्री में विशेष रुचि थी, तभी उनके पिता ने उन्हें सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और सदा भावनात्मक सहारा देकर कमजोर नहीं पड़ने दिया। दीपाली की मां ओमवती दहिया से उन्हें जीवन में संघर्ष करने की सीख मिली। मां आईटीआई मकड़ौली में असिस्टेंट तो पिता ब्रहमजीत दहिया पीडब्ल्यूडी में हेड ड्राफ्टमैन हैं। वह कहती हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मजबूत इरादे एवं अनुशासन व्यक्ति में उड़ान भरने के लिए पंख लगा देते हैं। दीपाली फिलहाल रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में परिवार सहित रह रही हैं।
---------------------------
गेट परीक्षा में ऑल इंडिया में किया टॉप
दीपाली ने गार्गी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी बीएएसई कैमेस्ट्री ऑनर्स से की थी। इसके बाद 2017 में आईआईटी जैम की परीक्षा दी, जिसमें ऑल इंडिया में 35वीं रैंक रही। आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया और वहां से मास्टर्स डिग्री की। 2019 में मास्टर डिग्री पूरी होने के बाद सेल्फ स्टडी और गेट की परीक्षा दी जिसमें ऑल इंडिया में टॉप किया। इतना ही नहीं उन्होंने दिसंबर 2019 में टिफर मुंबई का रिटर्न परीक्षा उर्त्तीण की। इसके साथ ही फरवरी 2020 में एयरफोर्स का एफकेट एग्जाम क्लीयर किया।
विज्ञापन

----------------------
हरियाणा से बनीं इकलौती न्यूक्लियर साइंटिस्ट
दिपाली को गेट की परीक्षा के आधार पर बार्क मुंबई से इंटरव्यू कॉल आई। दिसंबर 2020 में बार्क का इंटरव्यू हुआ और इसका 5 जनवरी को परिणाम जारी हुआ। केमिस्ट्री ब्रांच से देशभर से 15 बच्चे ही सिलेक्ट हुए। जिसमें हरियाणा दीपाली दहिया का चयन हुआ। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम तमिलनाडू में तैनाती मिली है, वह 18 जनवरी को सुबह 9 बजे न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर ज्वाइनिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें