फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दोस्त बनकर दीपक ने अकेले ही की थी हत्या, बेहोशी की हालत में रेता चाकू से गला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिंहपुरा कलां के विकास हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। आरोपी सिंहपुरा खुर्द निवासी दीपक ने अकेले ही दोस्त बनकर विकास की योजना के तहत हत्या की है। रस्सी से गला घोंटने के बाद बेहोश होने पर चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से चाकू, रस्सी व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि स्कूल में पढ़ने समय विकास के साथ उसका झगड़ा हो गया था। विकास ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसने विकास से बात करनी बंद कर दी। वह विकास से बदला लेना चाहता था। इसके लिए दोबारा विकास से दोस्ती की।
दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती रहती थी। उसने विकास से कहा कि एक बार मदीना चलते हैं। वह कार लेकर चलने के लिए तैयार हो गया। दोनों मदीना से अजायब रोड पर चले गए।
विज्ञापन

भराण गांव के नजदीक दोनों कार से उतरकर बातचीत करने लगे। मौका पाकर उसने पीछे से रस्सी डालकर विकास का गला घोंट दिया। इससे विकास बेहोश होकर गिर गया। तभी उसने चाकू से विकास का गला काट दिया।
हालांकि विकास होश में आ गया था। बचने के लिए हाथ-पैर भी मारे लेकिन चाकू से पेट पर भी वार कर दिया। इसके बाद कपड़े निकालकर शव तालाब में फेंक दिया। फिर कार को भराण गांव के नजदीक छोड़कर घर आकर सो गया।
बाक्स
घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
रिमांड के आखिरी दिन वीरवार को एसआईटी आरोपी दीपक को घटनास्थल पर लेकर गई। गद्दी खेड़ी मोड़ से लेकर मदीना तक के कैमरों व विकास की कार में लगे जीपीएस सिस्टम से मिलान किया। इसके बाद मदीना-अजायब रोड पर तालाब किनारे घटनास्थल का आरोपी से मुआयना करवाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से चाकू, रस्सी व कपड़े बरामद किए।
वर्जन
अब तक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दीपक ने अकेले ही विकास की हत्या की है। आगे भी जांच जारी रहेगी ताकि किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है। -डीएसपी गुलाब सिंह, प्रभारी एसआईटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें