फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमारिया गांव के दीपक हुड्डा होंगे भारत के कप्तान, अमित भी टीम का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साउथ एशियन गेम्स के लिए भारत की कबड्डी टीम का चयन हो चुका है। टीम में 12 में से दो खिलाड़ी रोहतक के चमारिया गांव के हैं। प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भारतीय टीम के कप्तान चुने गए हैं, जबकि अमित हुड्डा बतौर डिफेंडर टीम का हिस्सा होंगे। दीपक हुड्डा ने बताया कि गत रविवार टीम के लिए ट्रायल हुआ था, जिसमें 48 में से 12 खिलाड़ियों को नेपाल के काठमांडू में होने वाले साउथ एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता चार से नौ दिसंबर तक खेली जाएगी। टीम के सभी 12 खिलाड़ी रोहतक के ही राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपक हुड्डा की उपलब्धियां
भारतीय कबड्डी के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक दीपक निवास हुड्डा 2016 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। भारत ने फाइनल में ईरान को मात देकर विश्व विजेता का तमगा हासिल किया था। हुड्डा ने 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों के दौरान भारतीय टीम में पदार्पण किया था। इससे पहले उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में खेलना शुरू कर दिया था। हुड्डा हरियाणा टीम के खिलाड़ी भी रह चुके हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 में पटना में वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।
अमित प्रो-कबड्डी में जयपुर पिंक पैंथर का रहे हिस्सा
अमित हुड्ड भारत की टीम की तरफ से पहली बार खेलेंगे। उन्होंने अपनी इस खुशी को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी जाहिर किया है। अमित ने लिखा है कि उनके जीवन का सपना आखिरकार पूरा हो गया है। जब बचपन से कबड्डी खेलनी शुरू की थी तो तब से ही लक्ष्य था कि एक दिन देश की जर्सी में टीम इंडिया की ओर से खेलूं। अमित पुत्र जगबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही खेलना शुरू कर दिया था। वह प्रो कबड्डी टीम में जयपुर पिंक पैंथर के हिस्सा रहे हैं। अब उनका ट्रायल के बाद भारत के टॉप 12 खिलाड़ियों में चयन हुआ है तो उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर में तैयारी कर रही टीम
सैफ गेम्स के लिए चयनित 12 खिलाड़ी रोहतक के ही राजीव गांधी खेल परिसर में प्रेक्टिस कर रहे हैं। दीपक हुड्डा टीम के कप्तान है। पवन सहरावत को उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध रेडर प्रदीप नरवाल, नवीन कुमार, विकास, दर्शन कादियान, सुरेंद्र नाडा, नितेश कुमार, अमित हुड्डा, सुनील, प्रवेश भैंसवाल, विशाल भारद्वाज टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें