फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किशनगढ़ गांव में सैनी धर्मशाला के निर्माण को लेकर गतिरोध

Wed, 18 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के साथ सटे गांव किशनगढ़ में बहलबा रोड पर सैनी धर्मशाला में निर्माणाधीन कमरे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। मामले में धर्मशाला कमेटी के सदस्य व पूर्व सरपंच धर्म सिंह सैनी आमने सामने आ गए हैं, जबकि कमेटी ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच धर्मसिंह सैनी का आरोप है कि कुछ लोगों ने धर्मशाला के साथ लगती गली में धर्मशाला निर्माण शुरू कर दिया गया है। वे लोग इस गली को बंद करने पर उतारू हैं। यह पूरे गांव के आने जाने का रास्ता है तथा लगभग 30 साल पहले इसे गली का रूप दिया गया था। इसे तीन बार पंचायत की ओर से पक्का किया जा चुका है। इसके नीचे जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की लाइन दबाई गई है, जिससे गांव में पानी सप्लाई होता है।
इसके अलावा इस गली के ऊपर से बिजली की लाइनें भी हैं, जो इसके गली होने के सबूत के रूप में मौजूद हैं। कहा कि अगर गली में निर्माण नहीं रोका गया तो वे प्रशासन व कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ग्रामीण धर्मपाल सैनी, सतीश सैनी आदि ने कहा कि यहां से ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों की भलाई के लिए इस गली को चालू रखना जरूरी है। दूसरी तरफ धर्मशाला कमेटी के प्रधान एवं पूर्व सरपंच राजबीर सैनी, पूर्व सरपंच नरेश सैनी उर्फ मांडू, कोषाध्यक्ष नफे पटवारी का कहना है कि धर्मशाला के लिए ग्रांट आई हुई है। इसमें एक बड़ा कमरा बनाया जाना है। सिर्फ डेढ़ से दो फीट बाहर की तरफ निकलना जरूरी था। गली काे बंद नहीं किया जा रहा है। उन पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। धर्मशाला के सुंदरीकरण के लिए कमरे की दीवार को सीधा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें