फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लापता व्यक्ति का 16 दिन बाद कुएं में मिला शव...हत्या की आशंका

Wed, 22 Jan 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लाखनमाजरा क्षेत्र के नांदल में 4 जनवरी से लापता ओमप्रकाश (50) का 16 दिन बाद गांव के कुएं में शव बरामद हुआ है। आसपास बदबू फैलने के कारण लोगों ने कुएं की ओर जाकर देखा तो शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस काे सूचना दी गई और पुलिस ने खेत के कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के परिजन की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

नांदल गांव निवासी राजपति ने 4 जनवरी को थाने में शिकायत दी थी कि उनके पति ओमप्रकाश सांदिग्ध हालात में लापता हो गए। वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके उनकी तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को शव कुएं में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर निकाला तो परिजन ने उनकी पहचान ओमप्रकाश के रूप में की। उधर, मृतक की बहन शांति देवी ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शांति का कहना है कि उनके भाई के लापता होने की सूचना के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़िता ने तो कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं और दावा किया कि साजिश के तहत हत्या की गई है।

ओमप्रकाश की गुमशुदगी दर्ज 4 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। अब शव मिला है और पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि, शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। यदि रिपोर्ट में कुछ आता है तो उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समरजीत, थाना प्रभारी लाखनमाजरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें