फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अकेड़ी मदनपुर के पास जेएलएन में मिला किसान नेता के भाई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चार दिन पहले धामड़ और किलोई गांव के बीच जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूबे किसान नेता के भाई 60 वर्षीय दयानंद का शव झज्जर जिले में साल्हावास थाने के गांव अकेड़ी-मदनपुर के पास मिला है। शव जेएलएन के अंदर हेड पर लगे हाल में उलझा हुआ था। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। धामड़ गांव निवासी जयबीर ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि वह पांच भाई व तीन बहन हैं। उसका बड़ा भाई भोलू उर्फ दयानंद शुक्रवार को धामड़ से किलोई पुल के पास हैंडपंप से पानी लेने के लिए गया था। हैंडपंप से पानी नहीं निकला तो नहर से खाली बोतल से पानी भरने लगे। अचानक पैर फिसल गया और पानी के तेज भाव के कारण नहर में बह गए। अब पांचवें दिन उसका शव नहर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें