रोहतक। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद के युवक को गिरफ्तार किया है, जो बाइक चोरी के दूसरे केस में सोनीपत जेल में बंद था। एक दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी अश्वनी ने चार अप्रैल को शिकायत दी थी कि उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। बाजार से वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली।