फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्याकर नहर में फेंका शव

Wed, 13 Mar 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। मंगलवार को जिले के गांव दतौड़ के नजदीक भालौठ माइनर एक 50 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। बुजुर्ग की सिर और माथे पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है, साथ ही गर्दन और पैरों को कपड़े से बनी रस्सी से बांध रखा था। पुलिस ने शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। सांपला थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दतौड़ गांव के युवक राकेश ने सूचना दी कि वह घूमने के लिए गांव के बुढियावाली मंदिर के पास गया था। मंदिर के साथ लगती भालौठ माइनर में पुलिया के नीचे एक शव अटका हुआ दिखाई दिया। सांपला थाने से एसआई जोगेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया। शव को बाहर निकाला तो गर्दन और पैर आपस में शॉल से बंधे मिले। सिर से खून बह रहा था। कपड़े खून से सने हुए थे और मुंह को शॉल से ढका हुआ था। किसी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया।
वर्जन
बुजुर्ग की कुल्हाड़ी या दूसरा तेजधार हथियार मारकर हत्या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव माइनर में फेंक दिया। शव दो दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सांपला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें