फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भिवानी चुंगी के पास मिला व्यक्ति का शव, गर्मी से मौत की आशंका

Sat, 15 Jun 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी चुंगी के नजदीक रेलवे लाइन के पास एक 55 साल के व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की गर्मी से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के दायें हाथ पर बिच्छू का चित्र गुदा हुआ है। एएसआई हरिओम मलिक ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे सूचना मिली कि रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। माना जा रहा है वह गर्मी में चक्कर आकर गिरा है। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें