रुड़की गांव में सोमवार सुबह 56 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। 56 वर्षीय श्यामचंद्र मानसिक तौर पर परेशान था। आईएमटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि रुड़की गांव में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव फंदे से नीचे उतारा गया। साथ ही जांच अधिकारी ने बयान दर्ज किए। परिजनों ने कहा कि श्यामचंद्र मानसिक तौर पर परेशान था। सुबह उठा नहीं तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। ब्यूरो
-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद