रोहतक। गांव सांघी में बुधवार सुबह करीब 8 बजे 45 वर्षीय राजेश का फंदे से लटका शव मिला है। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सांघी गांव निवासी राजेश पत्नी व तीन बच्चे के साथ रहते थे। बुधवार सुबह परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि राजेश ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।