बहादुरगढ़। एनसीआर माइनर मिले युवक के शव की पहचान 72 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई। शव गली-सड़ी अवस्था में होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए सौपा जाएगा।
मंगलवार की शाम यहां रेलवे लाइन के निकट माइनर किनारे शव अटका हुआ था। किसी की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव कई दिन पुराना था। उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही थी। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया था। इन तीन दिनों पुलिस ने शव की पहचान की हर संभव प्रयास किए, मगर उसकी पहचान से संबंधित कोई सुराग नहीं ला। ऐसे में शुक्रवार को शव को 72 घंटे पूरे होने के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंची, मगर शव गली सड़ी अवस्था में होने के कारण उसे झज्जर भेज दिया गया।