13सीटीके10...सुनारियां चौक स्थित एक मकान में युवक द्वारा खुदकुशी करने के बाद जांच करती पुलिस।
थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र स्थित सुनारिया में किराये के मकान में एक श्रमिक ने पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर कस्बा निवासी मोहम्मद मौजुद्दीन उर्फ जुनैद (20) के रूप में हुई है। युवक पबजी समेत अन्य वीडियो गेम खेलता था। घटना की सूचना वीरवार को सुबह उस समय लगी जब युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और जवाब भी नहीं दिया। परिजन के आने के बाद ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि सुनारिया में किराए पर रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजन को दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।