फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के टैंक में डूबे भाइयों के शव 24 घंटे बाद बरामद, पोस्टमार्टम आज

विज्ञापन
शुक्रवार को झज्जर रोड स्थित जलघर के टैंक में डूबे दो भाइयों के शव को शनिवार को निकालने के दौरान मौ?
विज्ञापन
शहर के झज्जर रोड स्थित जलघर के टैंक में डूबे दो भाइयों के शव घटना के करीब 24 घंटे बाद बरामद हो गए। भाई को बचाते समय डूबे बड़े भाई का शव शनिवार सुबह 11:40 बजे तो छोटे का शव शाम करीब चार बजे मिला। इसके लिए मछुआरों की टीम ने 20 से ज्यादा बार जाल फेंका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई पहुंचा दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस इलाके के कुछ मछुआरों को लेकर झज्जर रोड स्थित जलघर पहुंची। यहां शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे डूबे एकता कॉलोनी निवासी राहुल (28) व आकाश (24) की तलाश शुरू की। इन दोनों भाइयों की तलाश में मछुआरों ने जलघर के टैंक में कई बार जाल डाला। सुबह करीब 11:40 बजे जाल में बड़े भाई राहुल का शव फंस गया। इसे बाहर निकालते ही वहां मौजूद परिवार की महिलाओं का विलाप शुरू हो गया। पुलिस व परिजनों ने जलघर के टैंक की ओर दौड़ती महिलाओं को मुश्किल से रोका और शांत कर पीछे हटाया। टैंक से एक शव निकालने के बाद टीम दूसरे युवक की तलाश में जुट गई। यहां कई बार जाल डालने के बाद शाम करीब चार बजे दूसरा शव मिला। दोनों शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
टैंक में कूदने से पहले बड़े भाई को आकाश ने किया था फोन
पुलिस का कहना है एकता कॉलोनीवासी रमेश के बेटे राहुल व आकाश के जलघर में डूबने की सूचना मिली थी। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को छोटा भाई आकाश जलघर में कूद गया था। इससे पूर्व उसने अपने भाई को फोन करके जलघर में कूदने की बात कही थी। इसके चलते वह जलघर के पास आया। यहां भाई को बचाने के लिए वह भी जलघर के टैंक में कूद गया।
विज्ञापन

वर्जन
जलघर में डूबे दोनाें भाइयों के शव बरामद कर लिए हैं। रविवार को इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए इत्तफाकिया कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें