अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराने वाले एथलीट गुलशन शर्मा उपायुक्त सचिन गुप्ता के साथ ।
- फोटो : संवाद
रोहतक। वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर जीतने वाले जिले के एथलीट गुलशन शर्मा की उपायुक्त सचिन गुप्ता और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने सराहना की। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने गुलशन शर्मा की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की। वहीं, एसपी ने गुलशन की प्रशंसा करते हुए उनसे युवाओं को खेलों से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और देश का नाम रोशन करने का एक बेहतरीन माध्यम है। संवाद