फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी रेट कर्मचारियों की आईडी निगम रोल पर बने, कौशल रोजगार निगम में डालना शोषण : सुरेश यादव

विज्ञापन
प्रधान सुरेश यादव। 
विज्ञापन
गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार, गोहाना सिटी सब डिवीजन के प्रधान सुरेश यादव ने कहा कि डीसी रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों की आईडी निगम के डायरेक्ट रोल पर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन इन कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में डालने की तैयारी कर रहा है जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


सुरेश यादव ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि किसी भी विभाग में 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए और उनका एरियर 6 प्रतिशत ब्याज सहित दिया जाए। वहीं निगम प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दे रहा है कि डीसी रेट कर्मचारियों की आईडी एचकेआरएनएल के जरिए बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि कौशल रोजगार निगम को बने करीब साढ़े तीन साल ही हुए हैं, इसलिए यह साबित नहीं हो सकता कि इन कर्मचारियों को कौशल में 10 साल पूरे हो चुके हैं। इससे कर्मचारियों को नियमित होने का लाभ नहीं मिल पाएगा और यह उनके शोषण जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें