फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीमा पर जलभराव का हल निकालने के लिए डीसी ने दिया एक सप्ताह का समय

Wed, 16 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
लघु सचिवालय में डीसी से बातचीत करते भिवाड़ी का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर जलभराव को लेकर सर्व समाज महापंचायत कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा से मुलाकात की। कमेटी के सदस्यों ने जलभराव दूर करने के लिए कुछ सुझाव दिए। इस पर हल निकालने के लिए डीसी ने एक सप्ताह का समय दिया।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि धारूहेड़ा सीमा के पास हुडा की पुरानी जमीन है। वहां पर भिवाड़ी का पानी स्टोर कराया जा सकता है। इससे भिवाड़ी में जलभराव कम हो जाएगा। पानी का बहाव धारूहेड़ा की तरफ है, इसलिए इसका हल रेवाड़ी प्रशासन को करना चाहिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि कई तकनीकी पहलू भी हैं जिस पर विचार करना होगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करेेंगे। कमेटी के सुझावों का अध्ययन कराया जाएगा। डीसी ने अगले मंगलवार को लिए गए निर्णय की जानकारी देने की बात कही।
कमेटी ने कहा कि भिवाड़ी में जलभराव है। अगर इसका समाधान आसानी से होता है तो तो ठीक है, अन्यथा पंचायत कर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन से संपर्क कर पता किया जाएगा कि उनकी रिपोर्ट कहां तक पहुंची है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो फिर बातचीत की जाएगी।
डीसी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सर्व समाज संगठन के संयोजक डॉक्टर रूप सिंह, अध्यक्ष अमर भगत, डॉ. राजेंद्र सिंह, हवासिंह दायमा, एडवोकेट नीरज तंवर, प्रवीण लाम्बा, रामनारायण चौधरी, प्रदीप पटेल, भिवाड़ी प्रदूषण निवारण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक भाजपा विधायक मास्टर मामन सिंह यादव, संदीप यादव, भिवाड़ी नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष संदीप दायमा, इमरान खान मौजूद रहे।

कमेटी ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान सरकार 1 साल का समय मांग रही है। हम इतना समय नहीं देना चाहते हैं। भिवाड़ी में जलभराव से हालात अभी काफी खराब है। कम समय में कार्य होना चाहिए। यह भी बताया कि दो मुख्य बिंदु पर बात हुई है। कमेटी चाहती है कि समस्या जल्दी खत्म हो और भाईचारा बना रहे। कमेटी ने 27 जुलाई और 8 जुलाई को रैंप हटाने, भिवाड़ी से साहिबी नदी तक 20 फीट चौड़ा पक्का नाला बनाने, भिवाड़ी और धारूहेड़ा के बीच तनाव को कम करने के लिए समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन



-
अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा : डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भिवाड़ी के लोगों के साथ बैठक की गई है। भिवाड़ी के लोगों ने कुछ सुझाव दिए हैं। यह नहीं कहा जा सकता है कि सुझाव पूरी तरह से ठीक हैं। इन सुझावों समेत अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। क्या रास्ता निकलकर आता है, इसे भी देखना होगा। उन्होंने दूषित पानी छोड़े जाने पर कहा कि कंपनिया दूषित पानी छोड़ रही हैं। इसको रोकना आसान नहीं है। दोनों जिलों के प्रशासन अधिकारी पूरी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें