फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी ने किया औचक निरीक्षण

Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो नंबर-12लघुसचिवालय ​स्थित कार्यालयों में निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती। स्रोत-प्
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत लघु सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों का उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पूरा फोकस है। उन्होंने सभी अधिकारियों से स्वच्छता माह में चलाए गए अभियान की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए की सरकार के नियमों अनुसार जो पुराना रिकॉर्ड अपडेट किया जाना है उसे जल्द से जल्द करवाएं। डीसी ने कहा कि सभी कार्यालयों में नकारा सामान की सूची तैयार करके उसका नियमों के अनुसार निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सभी कार्यालय का फिर से निरीक्षण करेंगे तब तक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीएंडआर विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार लघु सचिवालय भवन की मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने शौचालय में भी साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल सफाई कर्मचारी का ही नहीं बल्कि सभी कर्मचारी व अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने अंत्योदय तथा सरल केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की सेवाओं तथा योजनाओं को आम जनता तक सहज भाव से उपलब्ध करवाना हरियाणा सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने में अंत्योदय तथा सरल केंद्र का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ नगराधीश मंजीत कुमार तथा जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें