फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेरिस में तिरंगा लहराने जाएंगी प्रदेश की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पेरिस ओलंपिक में इस बार प्रदेश की पहलवान और बॉक्सर बेटियां देश की झोली पदकों से भरेंगी। कुश्ती में इस बार पांच पहलवान बेटियां दमखम दिखाएंगी। इनमें से दो रोहतक के अखाड़ों से हैं। पहली बार बॉक्सिंग में प्रदेश की दो बेटियां देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए अपना पेरिस का टिकट पक्का कर चुकी हैं।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने बाद अब रोहतक की दो पहलवान बेटियां सोने की आस में पेरिस जा रही है। इनमें से एक बेटी रीतिका हुड्डा उसी छोटूराम स्टेडियम अखाड़े से है, जहां खेलकर साक्षी ने पदक जीता जबकि दूसरी बेटी निशा दहिया ओलंपियन साक्षी के ससुर सत्यवान अखाड़े की खिलाड़ी हैं। इनसे दोनों से सभी को बड़ी उम्मीदे हैं।
कुश्ती में तीन अन्य खिलाड़ी भी प्रदेश से ही हैं। इनमें भिवानी की विनेश फोगाट, जींद से अंशु मलिक और हिसार की अंतिम पंघाल शामिल है। यही नहीं, दो बॉक्सर बेटियां भी हरियाणा का गौरव बढ़ाने पेरिस जाएंगी। इनमें भिवानी की जैस्मिन व प्रीति पंवार शामिल है। पिछले ओलंपिक से इस बार बेटियाें की संख्या अधिक हैं। कुश्ती में पिछले ओलंपिक में चार महिला खिलाड़ी थीं। इस बार पांच ने ओलंपिक में जगह बनाई है। साथ ही पहली बार बॉक्सिंग में भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व नजर आएगा। इन बेटियों से भी पदक की आस है।
विज्ञापन

देश को ओलंपिक में पदक दिलाना लक्ष्य है। इसके लिए कड़ी मेहनत जारी है। जीत के लिए सबसे जरूरी फिटनेस है। शरीर में किसी प्रकार की थकावट या चोट न हो इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अच्छी डाइट ले रही हूं।
-पहलवान रीतिका हुड्डा, छोटूराम स्टेडियम अखाड़ा।
अखाड़े की पहलवान रितिका ने ओलंपिक टिकट हासिल किया है। इनसे देश को काफी उम्मीदें हैं। रितिका का फोकस पदक जीतने पर है। इसके वह लगातार कड़ा अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

-मंदीप, कोच, छोटूराम स्टेडियम अखाड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें