फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने साहस और देशभक्ति से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया : कुलपति

Tue, 09 Sep 2025 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू के एफडीसी सभागार में तिरंगा यात्रा 2025 के समापन अवसर पर तिरंगा यात्रा 2025 की स्मारिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को तिरंगा यात्रा 2025 का समापन समारोह एफडीसी सभागार में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की 111 बेटियों ने सहभागिता कर गौरव बढ़ाया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा की बहादुर बेटियों ने अपने साहस व देशभक्ति से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने यह संदेश दिया है कि जब युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियां, देशभक्ति के संकल्प के साथ आगे बढ़ती हैं तो राष्ट्र की एकता और अखंडता और भी मजबूत होती है।
विज्ञापन



छात्र कल्याण विभाग और मीडिया स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा 2025 समापन समारोह में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह मुख्य अतिथि व कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत की बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।

कुलपति ने यात्रा की शुरुआत के लिए एमडीयू को चुने जाने पर मीडिया स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन का धन्यवाद किया। एनसीसी अधिकारी कर्नल सुखबिंदर सिंह और सूबेदार बिजेंद्र को भी कुलपति ने सम्मानित किया। तिरंगा यात्रा के संयोजक नरेंद्र कुमार ने यात्रा का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागी छात्राओं शशि यादव और दिव्या ने इस यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। डॉ. रवि प्रभात ने मंच संचालन किया। निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें