फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेटियों ने इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी में कालीकट को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की महिला हॉकी टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को पहला मुकाबला कालीकट यूनिवर्सिटी से 6-शून्य से जीता। एमडीयू की टीम ने पहले हाफ में 4-0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में 2 और गोल करके 6-0 से यह मुकाबला जीत लिया। एमडीयू की सुमिता ने 2, गरलंका, कीर्ति, अलका और तन्नू ने एक-एक गोल किए। यह प्रतियोगिता सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक होगी। एमडीयू की महिला हॉकी टीम गत वर्ष खेलो इंडिया और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की विजेता है। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि एमडीयू की महिला हॉकी टीम जोरदार प्रदर्शन कर अपना खिताब बरकरार रखने के लिए प्रयासरत है। हॉकी कोच किशन सिंह सैनी व डॉ. सुरजीत निम्मा ने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें